Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए खास हो गया ग्रीनलैंड… आखिर क्यों?
World

अचानक से दुनिया भर के देशों के लिए खास हो गया ग्रीनलैंड… आखिर क्यों?

ग्रीनलैंड अचानक दुनिया के लिए क्यों हो गया अहम? बर्फ पिघलने से खुले रास्ते, खनिज और ट्रंप की दिलचस्पी ने बढ़ाई हलचल।
By Samsul HaqueJanuary 20, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: आर्कटिक क्षेत्र में मौजूद ग्रीनलैंड आज अचानक पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम बन गया है। इसकी वजह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि तेजी से बदलता मौसम, पिघलती बर्फ और उसके नीचे छिपे संसाधन हैं। जैसे-जैसे दुनिया गर्म हो रही है, वैसे-वैसे ग्रीनलैंड की रणनीतिक कीमत भी बढ़ती जा रही है।

ट्रंप क्यों हैं बेताब?

ग्रीनलैंड अमेरिका और रूस के बीच स्थित है। आर्कटिक में यह ऐसा इलाका है, जहां अमेरिका, रूस, कनाडा और ग्रीनलैंड लगभग आमने-सामने आ जाते हैं। यही वजह है कि यह इलाका अब वैश्विक ताकतों की प्रतिस्पर्धा का नया मैदान बनता जा रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर, 250वें बर्थडे से पहले ‘नया मैनिफेस्ट डेस्टिनी’

ग्लोबल वार्मिंग के चलते आर्कटिक की बर्फ तेजी से पिघल रही है। जो इलाके दशकों तक बर्फ में दबे रहे, वे अब खुलने लगे हैं। इससे नए समुद्री रास्ते सामने आ रहे हैं, जो एशिया, यूरोप और अमेरिका के बीच सफर को छोटा और सस्ता बना सकते हैं। इन रास्तों पर नियंत्रण का मतलब है व्यापार पर मजबूत पकड़।

सिर्फ रास्ते ही नहीं, ग्रीनलैंड के नीचे छिपे संसाधन भी दुनिया को अपनी ओर खींच रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक ग्रीनलैंड दुर्लभ खनिजों के मामले में दुनिया में आठवें स्थान पर है। यहां करीब 15 लाख टन दुर्लभ खनिज भंडार होने का अनुमान है। इसके अलावा तेल, गैस और दूसरी अहम धातुओं की मौजूदगी की भी बात कही जाती है।

इस खबर को भी पढ़ें : ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव, ग्रीनलैंड में NATO के 6 देशों के सैनिक तैनात

इन्हीं कारणों से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को लेकर खुलकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने की बात कही थी, जिसे उस समय मजाक या राजनीतिक बयान मानकर नजरअंदाज कर दिया गया था। लेकिन अब दूसरे कार्यकाल में ट्रंप के तेवर बदले हुए हैं और वह ग्रीनलैंड पर कब्जे तक की बात कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि आर्कटिक ऐसा क्षेत्र बन चुका है, जहां भविष्य में सैन्य, व्यापारिक और राजनीतिक टकराव बढ़ सकता है। ग्रीनलैंड अब सिर्फ बर्फ से ढंका एक दूरदराज इलाका नहीं रहा, बल्कि यह आने वाले समय में वैश्विक राजनीति का अहम केंद्र बन सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : “लीज-वीज नहीं, अब सीधा टाइटल चाहिए!” ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का ‘रियल एस्टेट’ वाला बड़ा खेल

आकार के लिहाज से भी ग्रीनलैंड बेहद विशाल है। यह अकेले ही फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली और जर्मनी जैसे देशों से बड़ा है। अगर कभी अमेरिका ग्रीनलैंड को अपने कब्जे में ले लेता है, तो यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा क्षेत्रीय विस्तार होगा, जो अलास्का और कैलिफोर्निया जैसे बड़े राज्यों से भी बड़ा होगा।

यही वजह है कि ग्रीनलैंड और पूरा आर्कटिक इलाका आज दुनिया की बड़ी ताकतों के लिए इतना अहम बन गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.