फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनएच-43 पर पलटी यात्री बस, नागफेनी के पास 9 लोग गंभीर रूप से घायल

Sisai News (Gumla): सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–गुमला एनएच-43 पर नागफेनी के समीप मंगलवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंत्री नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए तीन पलटी खा गई। जिससे बस में सवार नौ यात्री गंभीर रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Sisai News (Gumla): सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–गुमला एनएच-43 पर नागफेनी के समीप मंगलवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंत्री नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए तीन पलटी खा गई। जिससे बस में सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस खबर को भी पढ़ें : अरे बाप रे… बस-मेट्रो छोड़िए, यहां नदी में तैरकर दफ्तर जाते हैं लोग!

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों में रातू (रांची) निवासी नीली टोप्पो (50), श्वेता टोप्पो (22) और रश्मि कुजूर (29), घाघरा निवासी लक्ष्मी मिंज (21) और ज्ञानी टोप्पो (23), सुनीता टोप्पो (35), डाड़टोली गुमला निवासी ऋतिक लकड़ा (5), चौली निवासी राजपति देवी (55) तथा डुमरी निवासी टेरेसा टोप्पो (65) शामिल हैं। सभी यात्री रांची से गुमला की ओर यात्रा कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नागफेनी के पास अचानक बस चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। सूचना मिलने पर सिसई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात सामान्य कराया। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram