फॉण्ट कनवर्टर NEW

चंद्रपुरा में विस्थापितों का जुटान, संघर्ष समिति ने फिर छेड़ा अधिकारों का मुद्दा

Chandrapura news:विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष समिति चंद्रपुरा प्रखंड की बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन चंद्रपुरा थर्मल के इंटेक वेल के समीप संपन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सनाउल्लाह ने की एवं संचालन मोहम्मद फखरुद्दीन ने किया।नव वर्ष पर सकारात्मक पहल करने के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

Chandrapura news:विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष समिति चंद्रपुरा प्रखंड की बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन चंद्रपुरा थर्मल के इंटेक वेल के समीप संपन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सनाउल्लाह ने की एवं संचालन मोहम्मद फखरुद्दीन ने किया।नव वर्ष पर सकारात्मक पहल करने के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी गई एवं पिछले दिनों सीटीपीएस में हुए आंदोलन की समीक्षा की गयी।

विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।आगामी आंदोलनात्मक रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया।

डीवीसी में स्थापित बेरोजगारों के हक और अधिकार के लिए एक बार फिर आंदोलन करने पर जोर दिया गया। समिति प्रधान संरक्षक सनाउल्लाह ने कहा चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट का नया प्लांट लगने से रोजगार के अवसर मिलेंगे।विस्थापितों प्रभावितों एवं बेरोजगारों से जुड़े रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य के मामलों का निष्पादन डीवीसी को करना होगा।

समिति की मांग को पुरा पर डीवीसी प्रबंधन से वार्ता की जाएगी।द्वारा प्रत्येक पंचायत में मेडिकल वहां चालू करने की बात कही गई है।समिति के संरक्षक चंद्रपुरा प्रखंड के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो ने डीवीसी कहा डीवीसी प्रबंधन को स्थानीय विस्थापितों एवं प्रभावितों के हितों की रक्षा के लिए खुद पहल करनी चाहिए। फखरुद्दीन अली ने कहा संघर्ष समिति चंद्रपुरा क्षेत्र में डीवीसी से जुड़े विस्थापित एवं प्रभावित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

समारोह में मुख्य रूप से चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन,जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह,पूर्व उप प्रमुख अनिता कुमारी,रोशन महतो,सरिता वर्णवाल,नावेद उल हसन,राजेंद्र महतो,निजामुद्दीन जुबेर अहमद,जाबिर अंसारी,राजेंद्र प्रधान,भागीरथ महतो,रोशन महतो, कुलदीप महतो,ललित लहरे,फिरोज अख्तर जब्बार छोटू कुरैशी तनुजा कुमारी,लता कुमारी,सरिता कुमारी कलीम अंसारी,मंजू कुमारी,रंजीत कुमार,सुरेश महतो,निर्मल ठाकुर,महेंद्र महतो,प्रफुल्ल सिंह आदि सैकड़ो विस्थापित उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram