Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं गीता बालमुचू, संगठन मजबूती का दिया बड़ा संदेश
Jharkhand

कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं गीता बालमुचू, संगठन मजबूती का दिया बड़ा संदेश

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 13, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Khuntpani news:भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू मंगलवार को खूंटपानी प्रखंड के पूर्णिया गांव स्थित संस्कृत कला भवन पहुंचीं। यहां खूंटपानी मंडल अध्यक्ष सुदामा हाइबुरु, पूर्व जिला परिषद सदस्य शुशीला पूर्ति सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पूरा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन की मजबूती पूरी तरह कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है।

भारतीय जनता पार्टी अपनी नीति और सिद्धांतों के बल पर कार्यकर्ताओं के भरोसे ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाकर “सबका साथ, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भले ही भाजपा सरकार नहीं बना सकी हो, लेकिन विपक्ष में रहते हुए पार्टी जनता की हर समस्या की आवाज बुलंद करती रहेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जनता से किए गए वादों को भुला दिया है। राज्य की जनता के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। जिले में हाथियों के हमले से लगभग 20 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल है।

खूंटपानी क्षेत्र में भी आए दिन हाथियों के आतंक से लोग डरे हुए हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और वन विभाग के पदाधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं।
गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि वे हर कदम पर उनके साथ हैं।

बैठक का संचालन महामंत्री सोनाराम कुम्हार ने किया। बैठक में शुशीला पूर्ति, शीला केसरी, नारायण जामुदा, कोकिल केशरी, सतारी तिउ, मधुसूदन बोदरा, सिदिव हाइबुरु, साधो हाइबुरु, मंगल सिंह मेलगाण्डी, पुरुषोत्तम पूर्ति, किशोर पूर्ति, सन्नी पासवान, रंजन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.