फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वामी विवेकानंद के विचारों से भारत बनेगा विश्व गुरु, करणी सेना का दावा

Bokaro news:- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज श्री करणी सेना द्वारा भव्यता पूर्वक मनाया गया।आज जिला कार्यालय बोकारो दुंदिबाग बाजार में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि श्री करणी सेना के झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज श्री करणी सेना द्वारा भव्यता पूर्वक मनाया गया।आज जिला कार्यालय बोकारो दुंदिबाग बाजार में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि श्री करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी प्रखर राष्ट्रभक्त योद्धा सन्यासी थे और भारत भारतीयता तथा सनातन धर्म संस्कृति, वैदिक रीति नीति का पूरे विश्व में पताका फहराकर भारत का गर्व एवं गौरव को बढ़ाया।

उन्होंने गुलाम भारत में युवाओं एवं देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में उन्होंने भारत और भगवा का पताका लहरा दिया।पूरे भारत का भ्रमण कर उन्होंने भारत के विकास का प्रारूप तैयार किया और युवाओं में स्वतंत्रता सेनानीयों में आजादी हेतु हुंकार भरा।

स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कल था और आगे भी रहेगा। भारत का मार्गदर्शन हजारों वर्षों तक करेगा।आज कार्य क्रम का संचालन झारखंड प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन युवा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मवीर सिंह, गोपाल सिंह, सुजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता अवधेश यादव, शम्भू सिंह,सौरव सिंह,पिंटू मंडल, मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह,देव सिंह, संतोष राज सिंह, उमेश कुमार,सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram