फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हजरत अली के जन्मदिवस 11 जनवरी को रांची में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर

Ranchi : मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाज़ा मुसाफिरख़ाना में 11 जनवरी 2026, रविवार को हज़रत अली के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें रांची के प्रतिष्ठित

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाज़ा मुसाफिरख़ाना में 11 जनवरी 2026, रविवार को हज़रत अली के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें रांची के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेंगे।

शिविर के व्यवस्थापक सैय्यद हसनैन जैदी ने बताया कि चांद की तारीख के अनुसार 13 रजब को हज़रत अली का जन्मदिन मनाया जाता है। हज़रत अली इस्लाम के अंतिम ख़लीफ़ाओं में से एक और शिया मुसलमानों के पहले इमाम माने जाते हैं। उनका जन्म मक्का शरीफ़ के ख़ाने-ए-काबा में हुआ था। उनके सिद्धांत न्याय, समानता, जनकल्याण, शिक्षा और विनम्रता पर केंद्रित रहे। वे मानते थे कि इंसानियत की सेवा ही सच्ची इबादत है।

इसी भावना के साथ इस वर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में किसी भी धर्म या जाति का बंधन नहीं होगा, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोग यहां अपनी जांच करवा सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में “लहू बोलेगा” टीम भी सक्रिय सहयोग दे रही है।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना और रक्तदान के माध्यम से जीवन रक्षा के संदेश को मजबूत करना है। स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं और रक्तदान के इस पुनीत कार्य में शामिल होकर मानवता की सेवा का संदेश आगे बढ़ाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram