फॉण्ट कनवर्टर NEW

22 फरवरी को हरमू मैदान बनेगा रणभूमि, क्षत्रिय एकता का ऐलान तय

Bokaro News: बोकारो के लोकनायक भवन में रविवार को क्षत्रिय गौरव अभियान की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 फरवरी को रांची के हरमू मैदान में प्रस्तावित क्षत्रिय गौरव एकता सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो के लोकनायक भवन में रविवार को क्षत्रिय गौरव अभियान की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 फरवरी को रांची के हरमू मैदान में प्रस्तावित क्षत्रिय गौरव एकता सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन टुनटुन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन गिरीश सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

स्वागत भाषण में धर्मवीर सिंह ने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं क्षत्रिय गौरव अभियान झारखंड के मुख्य संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने समाज के गौरवशाली इतिहास और उसके विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि झारखंड में बीते तीन महीनों से इस महासम्मेलन की तैयारियां लगातार चल रही हैं और 22 फरवरी को होने वाला सम्मेलन ऐतिहासिक और यादगार साबित होगा।

प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों से समाज के लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जिला स्तरीय बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में बोकारो में यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जानकारी दी कि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता राजा भैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले सदस्यों को भी मंच पर आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि 3 फरवरी को रांची के पुराना विधानसभा सभागार में झारखंड स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी जिलों की महिला प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। बैठक के दौरान प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयोजक मंडल का गठन किया गया, जिसमें टुनटुन सिंह, गोपाल सिंह, ओम सिंह, सक्षम सिंह, विशाल गौतम, हरिनारायण सिंह, अनिल सिंह, नीतू सिंह, अर्चना सिंह, रितु रानी सिंह, माधुरी सिंह और कविता सिंह को शामिल किया गया। वहीं मार्गदर्शक मंडल में के. सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सत्येंद्र सिंह, डीके सिंह, विनय सिंह, विजय सिंह और धर्मवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों ने भाग लिया और 22 फरवरी के महासम्मेलन को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram