Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पाकिस्तान अधिकृत पीओके में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन
World

पाकिस्तान अधिकृत पीओके में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

By Samsul HaqueMay 14, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Islamabad. पाकिस्तान अधिकृत पीओके में लोग बढ़ती महंगाई से परेशान है। इसी परेशानी के चलते बीते रोज यहां आंदोलन हुआ और पुलिस ने आंसू गैस दागकर खूब लाठियां भांजी। नतीजा ये हुआ कि तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। इस तरह के बिगड़े हालातों के चलते पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने 23 अरब रुपए का अनुदान पैकेज पीओके के लिए जारी कर दिया। इसके बाद भी हालातों में कोई सुधार नहीं है।

अनुदान के बाद केवल फर्क इतना पड़ेगा कि जो आटा 31 सौ रुपए में 40 किलो आता था वो अब 2 हजार में आएगा। जिसमें गेहूं और बिजली की सब्सिडी शामिल है। लेकिन पीओके के लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। शुक्रवार से चल रहा आंदोलन अब भी जारी है और इसमें शामिल जॉइंट अवामी ऐक्शन कमेटी का कहना है कि इस बारे में आज फैसला लेंगे। कमेटी का कहना है कि पीओके में खाने, ईंधन और जरूरी सामानों की कीमत बहुत ज्यादा है। मुख्य तौर पर अवामी कमेटी कारोबारियों का संगठन है, लेकिन इसे आम लोगों का भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। खासतौर पर लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान पीओके के संसाधनों का दोहन कर रहा है, लेकिन वहां के नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं।

दरअसल भारत ने पाकिस्तान से आने वाले उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी 200 पर्सेंट तक बढ़ा दी है। पीओके से बड़े पैमाने पर रॉक साल्ट, सीमेंट, जिप्सम आदि का भारत में आयात होता था, लेकिन कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से कारोबार ठप है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान का आयात 45 मिलियन डॉलर प्रति माह से घट कर 2.5 मिलियन डॉलर रह गया है। बता दें कि भारत ने 2019 में आर्टिकल 370 हटा दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत से कारोबार पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।पाकिस्तान में महंगाई और आर्थिक बदहाली का दौर है। ऐसी स्थिति में सुदूर इलाके तो और ज्यादा प्रभावित हैं। यही नहीं भारत के साथ कारोबार रोकने से भी पीओके जैसे क्षेत्रों के लोग आजीविका तक के लिए जूझ रहे हैं।

एक तरफ कारोबार ठप होना और दूसरी तरफ बिजली, गेहूं और पेट्रोल जैसी जरूरी चीजों की महंगाई ने लोगों को त्रस्त कर रखा है। पीओके में उठा यह आंदोलन पहला नहीं है। इससे पहले अगस्त 2023 में भी आंदोलन हुआ था, लेकिन इतना हिंसक नहीं हुआ था। आमतौर पर ऐसे आंदोलन मुजफ्फराबाद तक ही सीमित होते थे, लेकिन इस बार पूरे पीओके में असर दिखा है। यहां तक कि गुस्साए लोगों ने विधानसभा समेत तमाम सरकारी इमारतों को भी घेर लिया। पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि मई 2022 से अब तक उपभोक्ता महंगाई दर 20 फीसदी बढ़ चुकी है। मई 2023 में तो यह 38 पर्सेंट तक पहुंच गई थी। सबसे अहम बात यह है कि पीओके में नीलम-झेलम बिजली परियोजना है। पीओके के लोगों का कहना है कि यहां से पैदा होने वाली बिजली पंजाब जैसे राज्यों को मिल रही है, लेकिन वहीं नहीं दी जा रही। बड़े पैमाने पर बिजली कटौती होती है और दर भी बहुत ज्यादा है। यह परियोजना 2600 मेगावॉट की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.