फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

इजराइल का दबाव में ट्रंप का अगला ‘वॉर टारगेट’ होगा ईरान!

World News: बीते सप्ताह वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड, कोलंबिया, नाइजीरिया और ईरान सहित कई अन्य देशों को खुली धमकी दी है। ट्रंप की धमकी के बाद प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स ने अमेरिका की विदेश नीति

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

World News: बीते सप्ताह वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड, कोलंबिया, नाइजीरिया और ईरान सहित कई अन्य देशों को खुली धमकी दी है। ट्रंप की धमकी के बाद प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स ने अमेरिका की विदेश नीति पर तीखी टिप्पणी कर कहा है कि अमेरिका में कानून महज एक काल्पनिक कहानी बन गई है। उन्होंने आशंका जाहिर की कि ट्रंप का अगला निशाना ईरान हो सकता है। बता दें कि सैक्स ने हाल ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गवाही दी थी।

क्या इजराइल के इशारे पर हो रहा हमला?

जेफ्री सैक्स ने कहा कि ट्रंप नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं और अमेरिका एक इसतरह का डीप स्टेट सैन्य तंत्र से चल रहा है, जो संविधान से परे काम कर रहा है। सैक्स ने ईरान में अमेरिका के संभावित हमले पर कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई करेगा, तब हालात वेनेजुएला से भी ज्यादा खराब हो सकते है। उन्होंने कहा है कि नए साल से ठीक पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में ट्रंप से मुलाकात की थी।

इस खबर को भी पढ़ें : ईरान पर फिर बमबारी की तैयारी! 29 को ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू

इस दौरान दोनों ने संकेत दिए कि अगला नंबर ईरान का हो सकता है। सैक्स के मुताबिक इजरायल ईरान को लेकर जुनूनी है और वहां की सरकार को गिराना चाहता है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका किसी ना किसी वजह से इजरायल के दबाव में काम करता दिखता है और कई बार वही युद्ध लड़ता है, जो इजरायल चाहता है। उन्होंने इस बात को बेहद खराब स्थिति बताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram