फॉण्ट कनवर्टर NEW

अल्बर्ट एक्का चौक पर 11 जनवरी को सजेगा टुसू महोत्सव, डीसी ने की सहभागिता की पुष्टि

Ranchi : टुसू पर्व के अवसर पर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 11 जनवरी को आयोजित होने वाले राजधानी टुसू महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : टुसू पर्व के अवसर पर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 11 जनवरी को आयोजित होने वाले राजधानी टुसू महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे उपायुक्त ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

आयोजन समिति के सदस्य देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी दी कि उपायुक्त श्री भजंत्री महोत्सव में उपस्थित रहेंगे। आमंत्रण स्वीकार करते हुए उपायुक्त ने कहा कि टुसू झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है तथा राजधानी रांची में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन होना गर्व की बात है।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष टुसू महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। महोत्सव के दौरान ढोल-नगाड़ा और मांदर की थाप पर सामूहिक नृत्य, पारंपरिक संगीत और टुसू चौडल का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे झारखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram