Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रांची में धूप रही बेअसर, तेज कनकनी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
Jharkhand

रांची में धूप रही बेअसर, तेज कनकनी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

By Samsul HaqueJanuary 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड में ठंड ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल दी है। राजधानी रांची में सोमवार को धूप तो दिखाई दी, लेकिन ठंडी और तेज कनकनी हवाओं के कारण उसका असर न के बराबर रहा। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा और लोगों के चेहरे पर ठंड की परेशानी साफ नजर आई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने हालात और मुश्किल बना दिए। अधिकांश जिलों में दिनभर सूरज की किरणें नजर नहीं आईं। धूप नहीं निकलने और ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई। रांची के साथ-साथ कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा रहा।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, बादल और हवा से बढ़ी कनकनी

मौसम विभाग ने सोमवार को भी झारखंड के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में कोहरे का असर ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। सोमवार को झारखंड का अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ठंड और कोहरे के कारण सुबह और रात के समय सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के संकेत नहीं दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

RECENT ADDA.

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

कल्याण विभाग ने बांटीं साइकिलें, 62 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

July 8, 2026

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी

July 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.