फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध मौ’त; पति फरार, ससुराल पक्ष पर गहराया शक

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सलोनी मुखी के रूप में हुई है, जो अपने ही घर में पंखे से फांसी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सलोनी मुखी के रूप में हुई है, जो अपने ही घर में पंखे से फांसी पर झूलती हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में सलोनी की शादी आपसी सहमति से उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अक्सर गुमसुम दिखाई देती थी। हाल के कई महीनों से वह अपने ससुराल में न रहकर बड़ी बहन के घर रह रही थी, जिससे उसके वैवाहिक जीवन में तनाव की बात सामने आ रही है।

बताया गया कि गुरुवार की रात सलोनी ने सामान्य रूप से घर में खाना-पीना किया और अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से फांसी लगाई हुई मिली। इस दौरान मृतका का पति उमंग मुखी मौके से फरार बताया जा रहा है, जिससे मामले को लेकर परिजनों का संदेह और गहरा गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : दहेज की मांग से प्रताड़ित नवविवाहिता ने की आ’त्मह;त्या, मामला दर्ज

सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और इसे हत्या की आशंका बताते हुए ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि यह मामला केवल आत्महत्या का नहीं हो सकता और इसके पीछे पारिवारिक उत्पीड़न की आशंका है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram