फॉण्ट कनवर्टर NEW

धालभूम को मिला नया एसडीओ, अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार

Jamshedpur News: जमशेदपुर में धालभूम अनुमंडल को नया नेतृत्व मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद नवपदस्थापित एसडीओ ने जिला दण्डाधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर में धालभूम अनुमंडल को नया नेतृत्व मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

पदभार संभालने के बाद नवपदस्थापित एसडीओ ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और जिले में प्रशासनिक दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने अर्नव मिश्रा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन और बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

इस खबर को भी पढ़ें :  धालभूम बना ‘नो-फ्लाइंग जोन’; राष्ट्रपति के स्वागत में जमशेदपुर तैयार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram