फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लाल बाबा फाउंड्री में सरयू राय का भव्य सम्मान, सड़क-पानी पर मिला भरोसा

Jamshedpur News: बुधवार को लाल बाबा फाउंड्री परिसर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का स्थानीय व्यवसायियों द्वारा भव्य सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह लाल बाबा फाउंड्री कैलाशनगर व्यवसाय मंच के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: बुधवार को लाल बाबा फाउंड्री परिसर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का स्थानीय व्यवसायियों द्वारा भव्य सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह लाल बाबा फाउंड्री कैलाशनगर व्यवसाय मंच के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कैलाशनगर व्यवसाय मंच के सचिव अखिलेश कुमार जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ था, जिससे व्यवसायियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विधायक सरयू राय के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या का भी जिक्र किया और बताया कि जुस्को द्वारा कुछ घरों को ही पानी का कनेक्शन दिया गया है। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाया जाएगा और अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि वे जमशेदपुर पूर्वी की जनता के आजीवन एहसानमंद रहेंगे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि बिरसानगर, मोहरदा सहित कई इलाकों में सड़क निर्माण कराया गया है और प्रयास रहा है कि पहले से अधिक काम कर दिखाया जाए, ताकि जनता को यह महसूस न हो कि उनके भरोसे पर खरा नहीं उतरे।

उन्होंने जुस्को के पानी कनेक्शन शुल्क का मुद्दा भी उठाया और बताया कि पहले 1000 फीट पर 7000 रुपये, 2000 फीट पर 14000 रुपये और 3000 फीट पर 21000 रुपये तक वसूले जा रहे थे। इस विषय को विधानसभा में उठाने के बाद नियमों के अनुसार अब न्यूनतम 5000 रुपये और अधिकतम 7000 रुपये से ज्यादा शुल्क नहीं लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जुस्को और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति मिलकर क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करेंगी। साथ ही जल निकासी की व्यवस्था को लेकर अधिसूचित क्षेत्र समिति को पत्र भी लिखा गया है।

समारोह के अंत में व्यवसाय मंच के सचिव अखिलेश कुमार जायसवाल और विधायक सरयू राय से बातचीत की गई, जिसमें क्षेत्रीय विकास, सड़क, पानी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram