फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

क्रिसमस पर चर्च गया था बेरनाई, फिर कभी घर नहीं लौटा; कुएं में मिला श’व

Chainpur News (Gumla): गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकाही गांव में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले चार दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता 35 वर्षीय युवक बेरनाई तिर्की का शव गांव के ही सुखु लोहरा के कुएं से

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chainpur News (Gumla): गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकाही गांव में रविवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले चार दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता 35 वर्षीय युवक बेरनाई तिर्की का शव गांव के ही सुखु लोहरा के कुएं से बरामद किया गया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

क्रिसमस की प्रार्थना के बाद से ही था लापता

मृतक की पत्नी स्वेता लकड़ा ने बताया कि छीछवानी निवासी बेरनाई तिर्की (पिता प्लासी दास तिर्की) अपनी पत्नी के साथ बीते 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च गए थे। चर्च में प्रार्थना के बाद वे बाहर निकले, लेकिन उसके बाद बेरनाई घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

सुबह कुएं में देखा गया शव; पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाला

रविवार तड़के जब कुछ ग्रामीण सुखु लोहरा के कुएं की ओर गए, तो उन्हें पानी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एसआई राजेंद्र मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय मुखिया पॉलिदोर एक्का की उपस्थिति में काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान बेरनाई तिर्की के रूप में हुई।

हादसा या हत्या? पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (डूबने से हुई या कोई चोट) का खुलासा हो पाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या युवक अनियंत्रित होकर कुएं में गिरा या इसके पीछे कोई संदिग्ध साजिश है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram