फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

गैंगस्टर साबिर चौधरी का ‘क्राइम कुनबा’ ढेर; पत्नी और बेटा गिरफ्तार

India News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर साबिर चौधरी के परिवार पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। सीलमपुर थाना पुलिस ने एक कारोबारी पर जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर की पत्नी फैमिदा और उसके बेटे समीर चौधरी को गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर साबिर चौधरी के परिवार पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। सीलमपुर थाना पुलिस ने एक कारोबारी पर जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर की पत्नी फैमिदा और उसके बेटे समीर चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चल रहे संगठित अपराध और वर्चस्व की लड़ाई को कुचलने की दिशा में एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी गई है।

“इसे मारो, ये दुश्मन है”; मां के उकसाने पर बेटे ने लोहे की रॉड से किया हमला

यह सनसनीखेज वारदात 22 दिसंबर की रात न्यू सीलमपुर में हुई। कारोबारी राशिद उर्फ छोटा राशिद जब के-ब्लॉक की झुग्गियों के पास से गुजर रहा था, तभी वहां समीर चौधरी अपनी मां फैमिदा और अन्य साथियों के साथ मौजूद था। आरोप है कि राशिद को देखते ही फैमिदा ने चिल्लाकर अपने बेटे को हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद समीर और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से राशिद के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। घायल राशिद की हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए जीटीबी अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी।

हाशिम बाबा गैंग से कनेक्शन; मकोका के तहत वांछित है गैंगस्टर साबिर

गिरफ्तार समीर चौधरी पहले भी फायरिंग के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं उसका पिता साबिर चौधरी एक दुर्दांत अपराधी है, जिस पर हत्या और मकोका (MCOCA) जैसे संगीन धाराओं में 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, साबिर चौधरी का गिरोह कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के साथ मिलकर संगठित अपराध चलाता है। फिलहाल साबिर एक बर्तन कारोबारी की हत्या के मामले में वांछित है और प्रशासन ने उसे एक साल के लिए जिले से तड़ीपार भी किया हुआ है। परिवार के मुख्य सदस्यों की इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधियों के मनोबल पर कड़ी चोट पहुंची है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram