Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»दिल्ली में ‘ऑपरेशन आघात 3.0’: 21 पिस्टल, 12 हजार के शराब समेत 285 गिरफ्तार
India

दिल्ली में ‘ऑपरेशन आघात 3.0’: 21 पिस्टल, 12 हजार के शराब समेत 285 गिरफ्तार

नए साल और गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन। 'ऑपरेशन आघात 3.0' के तहत 285 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार और शराब बरामद।
By Samsul HaqueDecember 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न और आगामी गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। शांति व्यवस्था को भंग करने की फिराक में बैठे अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए साउथ-ईस्ट जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत एक महा-अभियान चलाया है। इस व्यापक कार्रवाई में पुलिस ने एक साथ 285 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध जगत में हड़कंप मचा दिया है। इसके साथ ही करीब 504 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हथियारों का जखीरा और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद

साउथ-ईस्ट जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का मकसद इलाके से संगठित अपराध को जड़ से उखाड़ना है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 21 देशी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 धारदार चाकू बरामद किए हैं। न केवल हथियार, बल्कि नशे के सौदागरों पर भी पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। टीम ने तस्करी के जाल को काटते हुए 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और करीब 6 किलो गांजा जब्त किया है। इसके अलावा जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 2.30 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।

310 मोबाइल और 231 वाहन जब्त; घोषित बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर

तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने चोरी के 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन को अपने कब्जे में लिया है। इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस ने 116 ‘बैड कैरेक्टर’ (घोषित बदमाश) समेत कुल 1,306 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। 10 संपत्ति अपराधियों और 5 ऑटो-लिफ्टरों की गिरफ्तारी से चोरी की वारदातों में कमी आने की उम्मीद है।

पुलिस का कहना है कि राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील इलाकों में लगातार मॉक ड्रिल की जा रही है। ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस की यह ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पिता ने राष्ट्रपति से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

July 9, 2026

RECENT ADDA.

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.