Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»कनाडा में सिस्टम ने ली जान; 8 घंटे तड़पता रहा भारतीय, नहीं मिला इलाज
World

कनाडा में सिस्टम ने ली जान; 8 घंटे तड़पता रहा भारतीय, नहीं मिला इलाज

कनाडा के एडमॉन्टन में भारतीय मूल के प्रशांत श्रीकुमार की इलाज में देरी से मौत। अस्पताल के वेटिंग रूम में 8 घंटे तक दर्द से तड़पते रहे, कार्डियक अरेस्ट से गई जान।
By Samsul HaqueDecember 27, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: विकसित देशों की स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे उस वक्त खोखले साबित हो गए, जब कनाडा में भारतीय मूल के 44 वर्षीय प्रशांत श्रीकुमार को इलाज के अभाव में अपनी जान गंवानी पड़ी।

‘साहब, दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा’; कनाडा के अस्पताल में 8 घंटे तक इलाज के लिए मिन्नतें करता रहा भारतीय, अंत में फर्श पर गिरकर तोड़ा दम

यह घटना एडमॉन्टन के ‘ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल’ की है, जहाँ इमरजेंसी विभाग की संवेदनहीनता और लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। प्रशांत आठ घंटे तक अस्पताल के वेटिंग रूम में सीने के दर्द से कराहते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिकता देने के बजाय लाइन में इंतजार करने को कहा।

‘घबराने की बात नहीं है’ कहकर वेटिंग रूम में बिठाया; स्टाफ की लापरवाही का आरोप

प्रशांत के पिता कुमार श्रीकुमार ने जो आपबीती सुनाई, वह रूह कंपा देने वाली है। उन्होंने बताया कि काम के दौरान सीने में तेज दर्द के बाद प्रशांत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। वहां मौजूद स्टाफ ने उनका प्रारंभिक चेकअप किया और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) करने के बाद कह दिया कि “घबराने जैसी कोई बात नहीं है, आप वेटिंग रूम में बैठें।” प्रशांत बार-बार स्टाफ से कह रहे थे कि दर्द असहनीय हो रहा है, उनका ब्लड प्रेशर भी तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने उनकी चीखों को अनसुना कर दिया।

इलाज के लिए जब नंबर आया, तब तक निकल चुके थे प्राण

करीब आठ घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच वेटिंग रूम की कुर्सी पर झूलने के बाद, जब आखिरकार स्टाफ ने प्रशांत को ट्रीटमेंट रूम के भीतर बुलाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जैसे ही प्रशांत कुर्सी से उठे, उन्होंने अपना सीना पकड़ा और फर्श पर गिर पड़े। अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें होश में लाने (CPR) की कोशिश की, लेकिन कार्डियक अरेस्ट उनके दिल की धड़कनें हमेशा के लिए रोक चुका था। प्रशांत अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों (3, 10 और 14 वर्ष) को छोड़ गए हैं।

जांच के घेरे में अस्पताल; सिस्टम की सुस्ती पर उठे गंभीर सवाल

प्रशांत एडमॉन्टन में ही नौकरी करते थे और अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। इस घटना के बाद कनाडा के हेल्थ सिस्टम और खासकर ‘वेटिंग टाइम’ को लेकर वैश्विक स्तर पर बहस छिड़ गई है। अस्पताल का संचालन करने वाली संस्था ‘कोवेनेंट हेल्थ’ ने इस मामले को चीफ मेडिकल एग्जामिनर के पास जांच के लिए भेजा है। हालांकि, प्रशांत के दोस्तों और परिजनों का साफ कहना है कि अगर समय रहते इलाज मिल गया होता, तो आज वह जीवित होते। यह घटना उन हजारों भारतीयों के लिए भी चेतावनी है जो बेहतर सुविधाओं की आस में विदेशों का रुख करते हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : भारतीयों को बड़ा झटका! कनाडा तैयार कर रहा वीजा कैंसिलेशन कानून, हजारों आवेदन खतरे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.