फॉण्ट कनवर्टर NEW

बच्चों को रोज स्कूल भेजने की अपील, पढ़ाई में सुधार पर चर्चा

Chaibasa News: सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में बुधवार को अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने कहा कि नियमित रूप से विद्यालय आने वाले बच्चे

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में बुधवार को अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने कहा कि नियमित रूप से विद्यालय आने वाले बच्चे सभी शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ते हैं, जिससे वे स्मार्ट और सक्रिय बनते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है और नियमित उपस्थिति के कारण बच्चे सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी पाठ में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही वे स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं।
बैठक के दौरान प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी के पाठ पढ़कर सुनाए। अभिभावकों को जानकारी दी गई कि बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन रहे हैं। प्रधान शिक्षक ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। इससे पूर्व अभिभावकों का स्वागत शिक्षकों और बच्चों द्वारा बैंड की धुन पर सामूहिक ताली बजाकर किया गया।
बैठक में शिक्षक सुशील कुमार सरदार, शिक्षिकाएं एलिक बेक, कल्पना गोराई, सुकांति गोप, गंगाराम लागुरी सहित कई अभिभावक मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram