Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»क्रिसमस से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना की राशि खातों में पहुंची
#Trending

क्रिसमस से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना की राशि खातों में पहुंची

By Muzaffar HussainDecember 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : क्रिसमस के पावन अवसर से पहले झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले की कुल 3 लाख 93 हजार 84 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये की राशि भेजी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार यह भुगतान पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया गया है, ताकि योजना का लाभ सीधे पात्र महिलाओं तक पहुंचे। इस आर्थिक सहायता से महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। क्रिसमस जैसे पर्व के अवसर पर यह सहायता राज्य सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रखंड और शहरी क्षेत्रों के आधार पर देखें तो कांके प्रखंड में सबसे अधिक 31,781 लाभुकों के खाते में राशि पहुंची है। सदर शहरी क्षेत्र में 25,038, मांडर में 23,308, सिल्ली में 21,390 और बेड़ो प्रखंड में 20,761 महिलाओं को योजना का लाभ मिला। इसके अलावा चान्हो में 19,851, रातू में 18,790, तमाड़ में 18,758, ओरमांझी में 18,342, नगड़ी में 18,084 और नामकुम प्रखंड में 18,053 लाभुकों को भुगतान किया गया।

शहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ मिला। अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,207, हेहल में 15,537, बड़गाईं में 9,702, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,184, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,151 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,336 महिलाओं के खाते में सम्मान राशि भेजी गई। सोनाहातू, राहे, लापुंग, खलारी, बुढ़मू, ईटकी और बुण्डू जैसे प्रखंडों में भी हजारों लाभुकों को यह सहायता मिली है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, सेवा और खुशियां बांटने का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को सम्मान राशि का भुगतान राज्य सरकार की ओर से एक स्नेहपूर्ण उपहार है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल प्रदान करती है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ करती है। जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि भविष्य में भी पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मान के साथ जीवन जी सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अवैध खनन मामले में पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 13, 2026

गिद्धौर से निलंबित SI अमित गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, फैसले पर उठे सवाल

July 13, 2026

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026

RECENT ADDA.

थाईलैंड की बेकरी का अजीब क्रॉइसांट वायरल, देखकर लोग रह गए हैरान

July 13, 2026

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

अवैध खनन मामले में पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 13, 2026

बादाम खाने का सही तरीका जानिए, तभी मिलेगा दिमाग और शरीर को पूरा फायदा

July 13, 2026

गिद्धौर से निलंबित SI अमित गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, फैसले पर उठे सवाल

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.