फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, सैकड़ों जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार रांची जिले के सभी अंचलों में मंगलवार को जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में बड़ी संख्या में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार रांची जिले के सभी अंचलों में मंगलवार को जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से अधिकांश मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

जनता दरबार के दौरान जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने, पंजी-2 में सुधार, दाखिल-खारिज, लगान रसीद, पेंशन, मुआवजा भुगतान सहित अन्य राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों का त्वरित समाधान किया गया। जिला प्रशासन की इस पहल से लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और एक ही स्थान पर समस्याओं का समाधान संभव हो सका।

अंचलवार निष्पादन की बात करें तो अनगड़ा अंचल में 122, राहे में 75, मांडर में 32 से अधिक, चान्हो में 131, सिल्ली में 85, नगड़ी में 137, नामकुम में 181 और अरगोड़ा अंचल में 50 मामलों का निष्पादन किया गया। चान्हो अंचल में सर्वाधिक 110 जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। वहीं सोनाहातू अंचल में प्रमाण पत्र निर्गत करने के साथ-साथ वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को ₹4 लाख की मुआवजा राशि आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान की गई। सिल्ली एवं अन्य अंचलों में भी पानी में डूबने, सड़क दुर्घटना और वज्रपात जैसी आपदाओं से मृत लोगों के आश्रितों को राज्य सरकार की आपदा राहत नीति के तहत निर्धारित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिली।

जनता दरबार में मौजूद अंचलाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को समय पर न्याय और सेवाएं उपलब्ध कराना है। उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का नियमित आयोजन किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को अपने-अपने अंचलों में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। प्रशासन ने जन शिकायत के लिए अबुआ साथी हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर 9430328080 का भी उल्लेख किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram