अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
शौर्य, अनुशासन और सनातन एकता का प्रतीक बनी बजरंग दल की शौर्य यात्रा
गुमला: बजरंग दल की ओर से गुमला में आयोजित शौर्य यात्रा का आयोजन ऐतिहासिक और अनुशासित रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् गुमला जिला के अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संगठनों, पदाधिकारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अजय सिंह राणा ने कहा कि शौर्य यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सनातनियों को एकजुट करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदू समाज की एकता, शौर्य, अनुशासन और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है। धन्यवाद ज्ञापन के दौरान “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा, शस्त्र कला का प्रदर्शन, जल सेवा स्टॉल और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई, जिसमें स्थानीय लोगों, समाजसेवियों और विभिन्न समाजों के लोगों का विशेष सहयोग रहा। अजय सिंह राणा ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष और लाखों कारसेवकों के बलिदान के बाद आज की पीढ़ी भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का भव्य मंदिर बनते हुए देख पा रही है, यह पूरे सनातन समाज के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री कुलदीप सिंह सहित केशव चन्द्र साय, मुकेश सिंह, पूनम सिंह, शिवम जायसवाल, मनीष बाबू, मनोज वर्मा, अमित कुमार, अमन राणा, संतोष यादव, अरविंद लोहरा, रविन्द्र सिंह, यश राज सिंह, श्याम मंत्री, प्रकाश भगत, मनोज साहू, कुलदीप राम, कुणाल कुमार, विपुल गुप्ता, प्रमोद सिंह, मुकेश राम, दुखन गोप, सानु साहू, रवि राम, सुरेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

