Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कैफ जमील की घातक गेंदबाज़ी, स्टूडेंट क्लब ने लारसन क्लब को 13 रन से हराया
Jharkhand

कैफ जमील की घातक गेंदबाज़ी, स्टूडेंट क्लब ने लारसन क्लब को 13 रन से हराया

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News:  32वीं एस.आर. रूंगटा ए-डिवीजन लीग 2025-26 के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मुकाबले में स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने लारसन क्लब चाईबासा को 13 रनों से पराजित कर चार अंक हासिल किए। यह प्रतियोगिता में स्टूडेंट क्लब की पहली जीत है, हालांकि अंक तालिका में टीम अब भी पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। टीम की ओर से जीशान हाशमी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए। इसके अलावा रियाज अहमद ने 39, मोअज्जम खान ने 28 और रेहान आफरिदी ने 19 रन का योगदान दिया। लारसन क्लब की ओर से फैजानुल रहमान और जन्मजय सिंह यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारसन क्लब की टीम 33.5 ओवर में 205 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लारसन क्लब की ओर से तौसिफ अहमद और देवांश शुक्ला ने 56-56 रन की पारी खेली। करण शुक्ला ने 32, हिमांशु पांडेय ने 18 और फैजानुल रहमान ने नाबाद 16 रन बनाए।

स्टूडेंट क्लब की ओर से कैफ जमील ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। रेहान आफरिदी को दो विकेट मिले, जबकि अभिषेक नाथ और तौसिफ एहसान ने एक-एक विकेट लिया।

लीग में मंगलवार को विश्राम का दिन रहेगा। इसके बाद 17 दिसंबर को लारसन क्लब चाईबासा का मुकाबला सेरसा चक्रधरपुर से खेला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.