फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो की बेटी ने रचा इतिहास, ईस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल

बोकारो:- 09 दिसंबर से 13 दिसंबर तक कोलकाता में सम्पन्न हुई ईस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में लगभग 10 राज्यों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। झारखंड की ओर से सेक्टर 12, ईस्ट जोन के सेक्रेटरी देवी प्रसाद चटर्जी चीफ रेफरी के रूप में इस प्रतियोगिता में

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो:- 09 दिसंबर से 13 दिसंबर तक कोलकाता में सम्पन्न हुई ईस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में लगभग 10 राज्यों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। झारखंड की ओर से सेक्टर 12, ईस्ट जोन के सेक्रेटरी देवी प्रसाद चटर्जी चीफ रेफरी के रूप में इस प्रतियोगिता में योगदान दे रहे थे।
इस चैम्पियनशिप में बोकारो की खिलाड़ी ज्योति कुमारी (84 किलो वर्ग पति राकेश कुमार गुप्ता, एसबीआई) ने 350 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। इस जीत के साथ उन्होंने झारखंड और अपने परिवार का नाम रौशन किया।ज्योति कुमारी एक गृहिणी हैं, जो अपने घर के सभी कार्यों को संभालते हुए इस मुकाम तक पहुँची हैं। इससे पहले भी उन्होंने झारखंड स्टेट लेवल चैम्पियनशिप में 4 बार गोल्ड मेडल, 4 बार सिल्वर मेडल, 2 बार ट्रॉफी और 1 बार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। ज्योति कुमारी अपना प्रशिक्षण देवी प्रसाद चटर्जी (इंटरनेशनल प्लेयर) और सुचिता चटर्जी (नेशनल प्लेयर) के मार्गदर्शन में बखूबी कर रही हैं। इसके अलावा बोकारो के अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 120 किलो भार वर्ग में आदित्य आर्यन ने 625 किलोग्राम वजन उठाया, 120+ वर्ग में दिव्यांशु आनंद ने 700 किलोग्राम वजन उठाया और 52 किलो भार वर्ग में अनामिका मुखर्जी ने 320 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस प्रकार झारखंड के खिलाड़ियों ने इस चैम्पियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखा और राज्य के लिए गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram