फॉण्ट कनवर्टर NEW

ढुल्लू महतो ने किया सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन, खिलाड़ियों में दिखा जोश

Bokaro news: बोकारो के सेक्टर 4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने किया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन कर खेल महोत्सव का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाया तथा दौड़ प्रतियोगिता में भाग

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: बोकारो के सेक्टर 4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने किया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन कर खेल महोत्सव का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाया तथा दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न खेल आयोजनों का शुरुआत किया।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। ये न केवल शारीरिक और मानसिक क्षमता को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।इस मौके पर मुख्य रूप से बोकारो भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय,एंजेला सिंह, रोहित लाल सिंह,सांसद प्रतिनिधि अरविंद राय सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram