अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला डुमरी:- डुमरी प्रखंड के जुरमु पंचायत स्थित कांजी जंगल में आज मवेशी तस्करी का प्रयास उस समय विफल हो गया, जब ग्रामीणों की नजर तस्करों पर पड़ गई। ग्रामीणों को पास आता देख तस्कर घबराकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी तुरंत डुमरी थाना को दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जंगल क्षेत्र से दो मवेशी बरामद कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। तस्करों के भाग जाने के बाद पुलिस ने मौके पर प्रारंभिक जांच की और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि कांजी जंगल क्षेत्र मवेशी तस्करों के लिए अक्सर मार्ग के रूप में उपयोग किया जाता है। लोगों की सजगता के कारण आज एक बड़ी घटना टल गई। डुमरी थाना प्रभारी ने कहा कि— ग्रामीणों की सतर्कता सराहनीय है। फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट

