Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»10 राशन डीलरों को मिली 4G e-PoS मशीनें, NFSA के तहत पारदर्शी अनाज वितरण
#Trending

10 राशन डीलरों को मिली 4G e-PoS मशीनें, NFSA के तहत पारदर्शी अनाज वितरण

By Muzaffar HussainDecember 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

 

Ranchi : जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत लाभुकों तक पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से अनाज वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 2 दिसंबर 2025 को समाहरणालय सभागार में राँची शहरी क्षेत्र के 10 राशन डीलरों को अत्याधुनिक 4G e-PoS (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) मशीनें सौंपीं।

इस अवसर पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची सहित अन्य विभागीय अधिकारी और चयनित राशन डीलर उपस्थित रहे।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि राँची जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि “अंतिम छोर पर मौजूद प्रत्येक लाभुक तक शत-प्रतिशत पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से अनाज पहुँचे।” उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक 4G e-PoS मशीनों से आधार आधारित प्रमाणीकरण, रियल-टाइम ट्रांजेक्शन और सटीक स्टॉक मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। इन तकनीकी सुविधाओं के कारण अनियमितता, फर्जीवाड़ा और अनाज की चोरी की संभावनाएँ लगभग समाप्त हो जाएँगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल शुरुआती चरण में 10 शहरी राशन डीलरों को ये मशीनें प्रदान की गई हैं। आने वाले समय में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के शेष सभी डीलरों को भी इसी प्रकार की हाई-टेक मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

e-PoS मशीनों की प्रमुख विशेषता

  • ऑफलाइन मोड की सुविधा, जिससे नेटवर्क बाधित होने पर भी अनाज वितरण निर्बाध रहेगा।
  • बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) प्रमाणीकरण, जिससे सिर्फ वास्तविक लाभुक ही अनाज प्राप्त कर सकें।
  • रियल-टाइम डाटा अपलोड, जिसके माध्यम से जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर सकेगा।

उपायुक्त ने सभी राशन डीलरों से अपील की कि वे इन मशीनों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और लाभुकों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तायुक्त अनाज समय पर उपलब्ध कराएँ। साथ ही निर्देश दिया गया कि तकनीकी समस्या होने पर डीलर तुरंत जिला आपूर्ति कार्यालय से संपर्क करें, ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। इस पहल से राँची जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक-सक्षम बन सकेगी, जिससे लाखों लाभुकों तक अनाज वितरण की प्रक्रिया सुचारु और विश्वसनीय होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.