फॉण्ट कनवर्टर NEW

छत्तीसगढ़ में खौफनाक टक्कर, स्कॉर्पियो चकनाचूर… 5 की मौ;त

India News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। सुकली गांव के पास NH-49 पर तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। सुकली गांव के पास NH-49 पर तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मृतकों में दो युवक सेना में कार्यरत थे, जिनमें से एक की हाल ही में शादी हुई थी।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

नवागढ़ के आठ लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे लौटते समय सुकली गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और भीतर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

तीन की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में दम तोड़ा

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को खबर दी। पुलिस व एम्बुलेंस पहुंची तो तीन लोग मौके पर ही मृत मिले। बाकी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

एक ही मोहल्ले के आठ लोग, पूरे क्षेत्र में मातम

मरने वाले सभी लोग नवागढ़ कस्बे के एक ही मोहल्ले से थे। जैसे ही खबर गांव पहुंची, हर घर में मातम फैल गया। जिला अस्पताल में परिजनों की भीड़ टूट पड़ी। रोते-बिलखते लोगों को संभालना मुश्किल हो गया।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है। यह हादसा फिर याद दिला गया कि हाईवे पर लापरवाही किसी भी पल जिंदगी छीन सकती है। परिवारों पर जो बीती, वह पूरे इलाके को झकझोर गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram