Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»फिरौती के लिए शादी समारोह से दुल्हन के भाई का अपहरण, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 20 लाख की साजिश नाकाम
#Trending

फिरौती के लिए शादी समारोह से दुल्हन के भाई का अपहरण, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 20 लाख की साजिश नाकाम

पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद
By Muzaffar HussainNovember 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए नगड़ी थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित बिहार के आरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक सफेद स्विफ्ट डिज़ायर कार (बीआर 01 एफए 8738) और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल इस अपराध में किया गया था।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नारायण कुमार, सोनू कुमार विश्वकर्मा, सुमित कुमार और हर्ष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर की रात नगड़ी क्षेत्र में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान दुल्हन के भाई सुमित सोनी का अपहरण कर लिया गया था। घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार को फोन कर आरोपितों ने 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। कॉल पीड़िता के पिता विश्वंभर प्रसाद को किया गया था, जिसमें बेटे को छोड़ने के बदले रकम की मांग की गई।

अपहरण की खबर मिलते ही पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी-रुरल) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टेक्निकल सेल और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रैक की और कुछ ही घंटों में अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया।

जांच में यह बात सामने आई कि आर्थिक तंगी और कर्ज चुकाने में असमर्थता के कारण इस घटना की साजिश रची गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपितों में से दो के पास से नशीली दवाएं भी बरामद की गई हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे अपराध के साथ नशे से भी जुड़े हुए हो सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क एवं संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

हेडक्वार्टर-2 के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार ने बताया कि नगड़ी दलादली ओपी पुलिस की तत्परता और टीमवर्क के कारण मामला तेजी से सुलझ गया और युवक को बिना किसी नुकसान के बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस सफल अभियान से रांची पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता एक बार फिर सामने आई है। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए राहत की सांस ली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.