अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल सर्विलांस और गुप्त सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी और पुलिस कार्रवाई
गिरफ्तार युवकों की पहचान मानगो और आजादनगर इलाके के निवासी मो. शहबाज आलम (20), मो. शाहिद रज़ा (19) और मो. फैजान आलम उर्फ मैक्स (20) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो यह तीनों फायरिंग में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल थे।
पकड़े जाने के बाद तीनों से लंबी पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस को शक है कि इस घटना में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
टीमवर्क से मिली सफलता
इस पूरे अभियान का नेतृत्व चांडिल थाना प्रभारी पु.अनि. निर्वल टिड़ू ने किया। उनके साथ चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, पु.अनि. राहुल कुमार भारती, पु.अनि. अमित कुमार और स.अ.नि. सीताराम मार्डी समेत कई जवान सक्रिय रहे।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और तेज कार्रवाई की सराहना की है। इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि फायरिंग के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।
चांडिल पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।
इस खबर को भी पढ़ें : NH-33 स्थित होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, पुरानी रंजिश में जमशेदपुर के युवकों ने बरसाई गोलियां
इस खबर को भी पढ़ें : NH-33 स्थित होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, पुरानी रंजिश में जमशेदपुर के युवकों ने बरसाई गोलियां

