Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»गृह मंत्री अमित शाह से नाराज टाना भगत, हटानेे की मांग
#Trending

गृह मंत्री अमित शाह से नाराज टाना भगत, हटानेे की मांग

By Samsul HaqueDecember 22, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। राज्य के टाना भगत गृह मंत्री अमित शाह से नाराज हैं। उनकी नाराजगी का कारण गृह मंत्री का संसद में दिया गया वह बयान है, जिसमें उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के बारे में कहा था-अंबेडकर का नाम लेना फैशन हो गया है। जिस प्रकार लोग उनका नाम जप रहे हैं, इतना अगर प्रभू राम का जपते तो स्वर्ग मिल जाता। गृह मंत्री के इस बयान से नाराज टाना भगत जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और उन्हें गृह मंत्री समेत केंद्रीय मंत्रीमंडल से हटाने की मांग करेंगे। यह निर्णय टाना भगतों ने सर्वसम्मति से रविवार को अखिल भारतीय टाना भगत संघ के 112 वें स्थापना दिवस के अवसर पर लिया। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी से 36.7 किमी दूर चान्हो प्रखंड स्थित सोनचिपी गांव में हुआ। राज्यभर से जुटे टाना भगतों ने एक स्वर में कहा गृह मंत्री का बयान असंसदीय है। उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए। पद की गरिमा और कर्तव्य से गृह मंत्री कोसो दूर हो गये हैं। टाना भगत उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

ऐसा उदाहरण विश्व में कहीं और देखने-सुनने नहीं मिलता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा आजादी की लड़ाई में टाना भगतों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जो उदाहरण पेश किया है, वैसा उदाहरण विश्व में कहीं और देखने-सुनने को नहीं मिलता। श्री तिर्की ने कहा टाना भगत सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। मांस-मदीरा से दूर रहकर समाज में बेेहतर उदहरण पेश करते हैं। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये। उन्होंने जिस प्रकार पूरे विश्व में इस क्षेत्र की छवि गढ़ी है. वह प्रशंसनीय है। श्री तिर्की ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि टाना भगत विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष किसी वरिष्ठ टाना भगत को ही बनाया जाना चाहिये।

टाना भगतों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना सबकी जिम्मेवारी

बंधु तिर्की ने कहा टाना भगत वर्तमान समय में भी कई मूलभूत सविधाओं से वंचित हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं से उन्हें जाेड़े जाने की आवश्यकता है। उनके रोजी-रोजगार समेत उनके सर्वांगीण विकास की चिंता करनी होगी। टाना भगतों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना हमसब की जिम्मेवारी है और इसके लिए ठोस पहल करना हाेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो इश्तेयाक, मंगलेश्वर उरांव, इर्शाद खान, रमे टाना भगत, शिव चरण टाना भगत, सज्जाद अंसारी, बिगल टाना भगत, साबिर अंसारी, चंद्रू टाना भगत, चतरा टाना भगत, जय राम टाना भगत, मंगल टाना भगत, जागे टाना भगत, बिष्णु टाना भगत समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.