फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

होटलों में ‘खुलेआम बिक रही शराब’ पर नकेल, एसडीपीओ ने मारा छापा

चैनपुर : पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा के नेतृत्व में बुधवार देर शाम लगभग 6.30 बजे होटल अनुराग और होटल अजय में संयुक्त रूप से छापामारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।एसडीपीओ ललित मीणा और

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चैनपुर : पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा के नेतृत्व में बुधवार देर शाम लगभग 6.30 बजे होटल अनुराग और होटल अजय में संयुक्त रूप से छापामारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।एसडीपीओ ललित मीणा और थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल अनुराग से लगभग 13 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं, पास के होटल अजय में भी तलाशी ली गई, जहां से कोल्ड ड्रिंक जब्त किया गया। एसडीपीओ ललित मीणा ने बताया कि दुकान के काउंटर के समीप एक झोले से अंग्रेजी शराब बरामद की गई।होटल अनुराग के संचालक लेवनाट खलखो, जो ग्राम अल्बर्ट एक्का चौक चैनपुर के निवासी हैं, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है उनसे कागजात मांगा गया पर कोई कागजात नहीं मिले। उनके ऊपर धारा 274, 292, 47A, और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।एसडीपीओ ललित मीणा ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश पर की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चैनपुर के होटलों और दुकानों में अंग्रेजी शराब खुलेआम बिकती है, और पहले इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। एसडीपीओ ललित मीणा की यह त्वरित और सख्त कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के लिए एक चेतावनी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram