फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बोकारो में इंस्टा प्रेम का ड्रामा, पत्नी की एंट्री से मामला उलझा!

Bokaro News: बोकारो थर्मल में बुधवार की रात एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर मोहल्ले से लेकर पुलिस थाने तक चर्चा का माहौल बन गया। बिहार के बेतिया का 35 वर्षीय युवक इंस्टाग्राम के जरिए कथारा की 17 साल की किशोरी के संपर्क में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bokaro News: बोकारो थर्मल में बुधवार की रात एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर मोहल्ले से लेकर पुलिस थाने तक चर्चा का माहौल बन गया। बिहार के बेतिया का 35 वर्षीय युवक इंस्टाग्राम के जरिए कथारा की 17 साल की किशोरी के संपर्क में आया और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। युवक पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है।

लापता होने के बाद मिली थी शिकायत

किशोरी के घरवालों ने 12 नवंबर को थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। इसी दिन युवक के परिवारवालों ने भी उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी और इलाके में दबाव भी बढ़ रहा था।

दबाव बढ़ा तो युवक पहुंचा लड़की के घर

19 नवंबर की रात युवक अचानक कथारा स्थित लड़की के घर पहुंच गया। घरवालों ने तुरंत पुलिस को खबर दी और दोनों को बोकारो थर्मल थाना ले जाया गया। थाना परिसर में युवक, उसकी पत्नी और बच्चा भी मौजूद रहे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

लड़की अड़ी विवाह की जिद पर

पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोरी अपने शादीशुदा प्रेमी से ही विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई है। घरवालों के समझाने पर भी वह अपनी बात से पीछे नहीं हट रही। दूसरी ओर युवक की पत्नी पूरी तरह टूट चुकी है और अपने पति से जवाब मांग रही है।

पुलिस कर रही गहन जांच

नाबालिग लड़की, शादीशुदा पुरुष और सोशल मीडिया से जुड़े इस मामले ने पुलिस को भी गंभीर स्थिति में डाल दिया है। दोनों परिवार थाने में डटे हैं और पुलिस कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram