Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड की सहियाओं, बीटीटी और एसटीटी का मानदेय हुआ दोगुना
#Trending

झारखंड की सहियाओं, बीटीटी और एसटीटी का मानदेय हुआ दोगुना

By Muzaffar HussainNovember 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्यभर की सहियाओं, सहिया साथियों, प्रखंड प्रशिक्षक दल (बीटीटी) और राज्य प्रशिक्षक दल (एसटीटी) के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को घोषणा करते हुए बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यरत सहियाओं का मासिक मानदेय अब दोगुना कर दिया गया है।

अब ग्रामीण क्षेत्रों की 39,964 और शहरी क्षेत्रों की 3,000 सहियाओं को पूर्व में मिलने वाले 2,000 रुपये प्रतिमाह की जगह 4,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इस निर्णय पर राज्य सरकार को 10,311.36 लाख रुपये का व्यय होगा।

सहिया साथियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के 2,295 और शहरी क्षेत्रों के 125 सहिया साथियों को पहले 375 रुपये प्रतिमाह (अधिकतम 24 दिन) के अलावा अब 50 रुपये प्रतिदिन की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस पर सरकार को 348.42 लाख रुपये का खर्च आएगा।

इसी क्रम में बीटीटी यानी प्रखंड प्रशिक्षक दल के सदस्यों को पहले मिलने वाले 650 रुपये प्रतिमाह के साथ अब 80 रुपये प्रतिदिन की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार को इस मद में लगभग 161.05 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

राज्य प्रशिक्षक दल (एसटीटी) के 48 सदस्यों को भी राहत मिली है। उन्हें पूर्व में मिलने वाली 850 रुपये प्रतिमाह राशि के साथ अब 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सहिया, सहिया साथी, बीटीटी और एसटीटी टीमें झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने से विभाग पर अतिरिक्त बोझ जरूर पड़ेगा, लेकिन सरकार अपनी “सहिया बहनों” के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने सहियाओं से अपेक्षा की कि वे मरीजों को अनावश्यक रूप से निजी अस्पतालों में रेफर करने से बचें और बेहतर सेवा भाव के साथ कार्य करें।

उन्होंने केंद्र सरकार की उदासीनता पर भी सवाल उठाया और कहा कि राज्य सरकार ही अपने संसाधनों से स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाए रखने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.