फॉण्ट कनवर्टर NEW

चक्रधरपुर में विदेशी शराब दुकान में सेंधमारी, चोरों ने छत काटकर उड़ाए लाखों

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात विदेशी शराब की एक दुकान में बड़ी चोरी हुई। शहीद भगत सिंह चौक स्थित इस लाइसेंसी दुकान की छत काटकर चोरों ने अंदर घुसकर कैश काउंटर तोड़ा और महंगी विदेशी शराब की

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात विदेशी शराब की एक दुकान में बड़ी चोरी हुई। शहीद भगत सिंह चौक स्थित इस लाइसेंसी दुकान की छत काटकर चोरों ने अंदर घुसकर कैश काउंटर तोड़ा और महंगी विदेशी शराब की दर्जनों बोतलें लेकर फरार हो गए।

सुबह खुला चोरी का राज, दुकान का हाल देख उड़ गए होश

गुरुवार सुबह जब दुकान का सेल्समैन आया, तो भीतर का नजारा देख हैरान रह गया। दुकान पूरी तरह अस्त-व्यस्त थी, कैश गायब था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि टिन की छत काटकर चोरों ने अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV से मिल सकते हैं सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, हालांकि दुकान का कैमरा खराब बताया गया है। पुलिस का मानना है कि चोरी पूरी योजना बनाकर की गई है और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।

लाखों का नुकसान, चोरों की तलाश तेज

फिलहाल चोरी की कुल राशि और शराब की कीमत का आकलन किया जा रहा है। अनुमान है कि नुकसान लाखों रुपये में है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram