Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | India | राहुल का हाइड्रोजन बम दावा: हरियाणा में ब्राजीलियाई मॉडल ने 10 बूथों पर डाले 22 वोट
India

राहुल का हाइड्रोजन बम दावा: हरियाणा में ब्राजीलियाई मॉडल ने 10 बूथों पर डाले 22 वोट

राहुल गांधी ने EVM, वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए, कहा—हरियाणा में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई।
By Samsul HaqueNovember 5, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया के सामने ऐसा दावा रखा जिसने देश की राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव में “बड़े स्तर पर वोट चोरी” की गई और यह सिर्फ चुनावी गड़बड़ी नहीं बल्कि सीधी “लोकतंत्र चोरी” है।

राहुल ने दावा किया कि उन्होंने जो सबूत पेश किए हैं, वे किसी हाइड्रोजन बम से कम नहीं, क्योंकि ये सिर्फ एक सीट या एक बूथ की बात नहीं बल्कि पूरे राज्य का मामला है।

‘ब्राजीलियाई मॉडल भी बनी हरियाणा की वोटर’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने स्क्रीन पर एक तस्वीर दिखाई-एक ग्लैमरस मॉडल की, और दावा किया कि:

  • वही फोटो हरियाणा के 10 बूथों में इस्तेमाल हुई

  • इस फोटो की “महिला वोटर” ने 22 बार वोट डाले

  • कई जगह एक ही चेहरा, अलग नाम और अलग उम्र

उन्होंने कहा, “ये इंटरनेट से ली गई ब्राजीलियाई मॉडल की फोटो है। यह कोई गलती नहीं, संगठित साजिश है।”

223 बार एक ही फोटो का इस्तेमाल!

राहुल गांधी ने एक और दावा किया- दो बूथों पर एक ही फेस फोटो 223 बार इस्तेमाल हुई। मतलब एक फोटो, दर्जनों नाम, अलग उम्रें। राहुल बोले-“ये कैसे हो सकता है जब तक सिस्टम ही सेट न हो?”

‘हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट’

राहुल ने दावा किया:

  • हर आठवां वोटर फर्जी

  • कुल 25,41,144 वोट फर्जी

  • पांच तरीके से वोट चोरी की गई

  • डिजिटल वोटिंग डेटा से खिलवाड़ हुआ

उन्होंने इसे “चुनाव नहीं, वोट चोरी” कहा।

CM के वीडियो का जिक्र

राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें सैनी कहते सुने जाते हैं कि “सरकार बनने की व्यवस्था होती है।” राहुल बोले-“ये कोई मज़ाक नहीं। व्यवस्था दिखाई दे रही है।”

कांग्रेस सीटें हार गई-यही वजह?

हरियाणा चुनाव में बीजेपी को 48 और कांग्रेस को 37 सीटें मिली थीं। राहुल का दावा है कि कांग्रेस कई सीटें कुछ हज़ार वोटों से हारी, और वह अंतर “चोरी हुए वोटों” का था। उन्होंने कहा, “अगर 25 लाख वोट नकली हैं तो परिणाम साफ समझ आता है।”

यंग जेनरेशन के नाम संदेश

राहुल ने कहा- “जेनरेशन Z को समझना होगा कि यह उनके भविष्य का सवाल है। अगर चुनाव पर भरोसा नहीं तो नौकरी, सपने, राजनीति-सब अर्थहीन हो जाएगा।”

क्या यह शुरुआत है?

राहुल ने कहा यह सिर्फ शुरुआत है- संकेत दिया कि आने वाले हफ्तों में और “फाइल्स” सामने आएंगी और यह मामला बिहार चुनाव को भी प्रभावित कर सकता है।

चुनाव आयोग पर सीधा सवाल

राहुल बोले-“चुनाव आयोग कहाँ है? यह लोकतंत्र का मामला है। जवाब मिलना चाहिए।” कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है और कहा है कि देश की चुनावी व्यवस्था का भरोसा खतरे में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कई थानों और गश्ती दलों का औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को शो-कॉज

July 15, 2026

दो महीने में पूरी करें लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: हेमंत

July 15, 2026

सम्राट चौधरी बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

July 15, 2026

RECENT ADDA.

कई थानों और गश्ती दलों का औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को शो-कॉज

July 15, 2026

दो महीने में पूरी करें लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: हेमंत

July 15, 2026

चाईबासा सदर बाजार में बड़ी टप्पेबाजी, झांसा देकर व्यापारी का 1.65 लाख से भरा बैग उड़ाया

July 15, 2026

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड का बड़ा खुलासा, सभी 16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

July 15, 2026

सम्राट चौधरी बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

July 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.