फॉण्ट कनवर्टर NEW

“रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान, चाईबासा में बसों पर सुरक्षा स्टिकर लगाए गए

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक खास पहल शुरू की गई। बस स्टैंड परिसर में “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” नाम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर चाईबासा बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सांसद

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक खास पहल शुरू की गई। बस स्टैंड परिसर में “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” नाम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर चाईबासा बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने अभियान की शुरुआत की।

बसों पर लगे सुरक्षा स्टिकर, चालकों को दी नसीहत

अभियान के दौरान बसों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े स्टिकर चिपकाए गए। प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। गाड़ी की स्पीड जितनी अधिक होगी, नियंत्रण उतना मुश्किल। इसलिए जरूरी है कि सभी बस चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं। उन्होंने दोपहिया चालकों को भी सलाह दी कि बिना हेलमेट सड़क पर न निकलें।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

एएसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. बारीक ने कहा कि बस चालकों पर यात्रियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे सकती है। इसलिए हर चालक को सावधानी और अनुशासन के साथ ड्राइव करना चाहिए। यह अभियान 3 नवंबर से 9 नवंबर तक जिले के कई इलाकों में चलेगा और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram