फॉण्ट कनवर्टर NEW

खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटलीकरण और वैज्ञानिक भंडारण पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Ranchi : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड के निर्देश पर आज खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली (Food Supply Chain Management System) विषय पर एक दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय भवन के कक्ष संख्या-505, ब्लॉक B में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड के निर्देश पर आज खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली (Food Supply Chain Management System) विषय पर एक दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाहरणालय भवन के कक्ष संख्या-505, ब्लॉक B में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में रांची, खूंटी और सिमडेगा जिलों के प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शिता, दक्षता और वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देना था। साथ ही, गोदामों में सुरक्षित एवं आधुनिक भंडारण व्यवस्था अपनाने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को डिजिटलीकरण के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, नमी नियंत्रण, स्टॉक पंजी संधारण और गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से खाद्यान्न के भंडारण और वितरण से न केवल नुकसान की संभावना घटती है बल्कि उपभोक्ताओं तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुंचाना भी संभव हो पाता है।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, खूंटी एवं सिमडेगा तथा भारतीय खाद्य निगम (FCI) के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रांची से 30, खूंटी से 30 और सिमडेगा से 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के अंत में अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम खाद्यान्न प्रबंधन प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram