फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरायकेला में खौफनाक मर्ड’र; नाबालिग की लाश देखकर थर्राए लोग!

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह गांव गुरुवार सुबह उस वक्त दहल गया जब जंगल में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी निरुध नायक की बेटी नेहा नायक के रूप में की गई

अपनी भाषा में पढ़ें

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह गांव गुरुवार सुबह उस वक्त दहल गया जब जंगल में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी निरुध नायक की बेटी नेहा नायक के रूप में की गई है।

शौच के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी

जानकारी के अनुसार, नेहा गुरुवार सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी ग्रामीणों ने जंगल में हाई टेंशन तार के नीचे एक शव देखा। पास जाकर देखा तो नेहा का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। इस दृश्य को देख गांव में कोहराम मच गया।

हत्या की आशंका से दहला इलाका

स्थानीय लोगों ने तुरंत कांड्रा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ग्रामीणों में आक्रोश, तत्काल कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है और अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram