फॉण्ट कनवर्टर NEW

ग्रामीणों ने चंदा व श्रमदान से बनाई दो किमी सड़क जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक ने किया उद्घाटन

Gumla News: जारी प्रखंड के सीसीकरमटोली पंचायत के रेंगारी गांव के ग्रामीणों ने अपनी एकजुटता और मेहनत की मिसाल पेश की है। गांव के लोगों ने स्वयं चंदा और श्रमदान के माध्यम से दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया। इस सराहनीय कार्य की अगुवाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Gumla News: जारी प्रखंड के सीसीकरमटोली पंचायत के रेंगारी गांव के ग्रामीणों ने अपनी एकजुटता और मेहनत की मिसाल पेश की है। गांव के लोगों ने स्वयं चंदा और श्रमदान के माध्यम से दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया। इस सराहनीय कार्य की अगुवाई जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने की और उनके हाथों सड़क का उद्घाटन किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने कई बार प्रखंड और जिला प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई। अंततः ग्रामीणों ने स्वयं आगे आकर चंदा एकत्रित किया और सामूहिक श्रमदान से सड़क का निर्माण कर लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। अब इस सड़क से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों की कठिनाई खत्म होगी।

वहीं मौके पर श्रेणी ग्रामीण प्रकाश बड़ा, सरोज कच्छप, पीयूष बड़ा, पूनम कुजूर, वाल्टर प्रकार, असीमा बड़ा, तेलेसेफर कुजूर, चन्द्र कुजूर, संयुक्ता मिंज, सजीत उरांव, नीतीश टोप्पो, हेलेरीयुश उरांव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram