फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

गंगा स्नान बना मातम, चार मासूम बहे गहरे पानी में

Bihar News: भागलपुर जिले के नवगाछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माईलपुर प्रखंड के नवटोलिया में सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे चार बच्चे डूब गए। सभी बच्चे पास के बजरंगबली मंदिर के पास घाट पर स्नान कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, स्नान के दौरान एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bihar News: भागलपुर जिले के नवगाछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माईलपुर प्रखंड के नवटोलिया में सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे चार बच्चे डूब गए। सभी बच्चे पास के बजरंगबली मंदिर के पास घाट पर स्नान कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, स्नान के दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीन बच्चे भी आगे बढ़े और सभी गहराई में समा गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

एक ही गांव के चार मासूमों की गई जान

पूर्व मुखिया मनोहर कुमार मंडल और वर्तमान मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि बच्चे दो साइकिलों से घर से घाट पहुंचे थे। मृतकों में एक बच्चे की पहचान मिथिलेश मंडल के 10 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन बच्चे छठू सिंह टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी की उम्र 15 वर्ष से कम थी।

प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, पर नहीं बची जान

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने नवगाछिया और गोपालपुर से एम्बुलेंस भेजी, लेकिन तब तक चारों बच्चों की गंगा में डूबकर मौत हो चुकी थी। स्थानीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है, जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram