फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट, चिकन दुकानदार को मारी 5 गोलियां, हालत नाजुक

Jamshedpur News: शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने चिकन दुकानदार जफर अली उर्फ राजू पर एक के बाद एक पांच गोलियाँ दाग दीं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल जफर को परिजनों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने चिकन दुकानदार जफर अली उर्फ राजू पर एक के बाद एक पांच गोलियाँ दाग दीं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल जफर को परिजनों ने टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

बताया गया कि जफर अली, महतो पाड़ा रोड निवासी और मिल्लत नगर के रहने वाले हैं। वे रोज़ की तरह गोलमुरी स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी दो अपराधी मोटरसाइकिल से आए और पास खड़े जफर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से जफर को तुरंत टीएमएच पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, तीन गोलियाँ उनके शरीर में धँसी हैं और ऑपरेशन जारी है।

घटनास्थल सील, पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी दल‑बल के साथ मौके पर पहुँचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

रंगदारी या पुराना विवाद?

पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे रंगदारी या पुराने विवाद की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। जफर के परिजनों का कहना है कि हाल के दिनों में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फोन कर पैसे की माँग की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

फिलहाल पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया है। वरिष्ठ अधिकारी टीएमएच पहुँचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।

इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है। पुलिस ने दावा किया है कि सभी हमलावरों की पहचान जल्द कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram