फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रांची में शुरू हुई चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम हेमंत बोले- झारखंड गौरवान्वित हुआ

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में शुक्रवार शाम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (SAF‑2025) का शुभारंभ हुआ। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में शुक्रवार शाम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (SAF‑2025) का शुभारंभ हुआ। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भव्य आयोजन की मेजबानी करना झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इसे दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और खेलभावना को मजबूत करने का अवसर बताया। “यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि भाईचारे का उत्सव है,” उन्होंने कहा।

छह देशों के 300 एथलीट ले रहे हिस्सा

तीन दिन चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के लगभग 300 खिलाड़ियों की भागीदारी है। इनमें अकेले भारत से 70 से अधिक एथलीट शामिल हैं जो 37 स्पर्धाओं में 111 पदकों के लिए भाग लेंगे।

उद्घाटन समारोह में दर्शनीय मार्चपास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। 500 कलाकारों की टीम ने झारखंड की समृद्ध कला, लोकनृत्य और विरासत को प्रस्तुत किया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर स्टेडियम का चक्कर लगाया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

आयोजन में रही सुरक्षा और संस्कृति की झलक

समारोह में राज्य के पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और ओलंपिक एसोसिएशन महासचिव मधुकांत पाठक मौजूद रहे। आयोजन समिति ने प्रवेश निशुल्क रखा है जबकि दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सीएम ने उम्मीद जताई कि झारखंड का यह आयोजन खेल पर्यटन और खेल संस्कृति को नई पहचान देगा तथा प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रेरित करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram