अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह चौक के समीप गुरुवार सुबह एक अजीब घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी ही मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक यामाहा आर15 (संख्या JH03AP7560) थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमंत नामक युवक, जो महुआडंड हामी का निवासी है और वर्तमान में जितिया टोली में अपने ससुराल में रहता है सुबह लगभग 7:30 से 8:00 बजे के बीच अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी अनुज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपने सहयोगियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी पुलिस ने मौके से जली हुई बाइक को जब्त कर थाने ले आई आगे थाना प्रभारी ने बताया कि उसके मां के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया जिसमें बताया गया कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं रहने और डिप्रेशन में था जिसके कारण आग अलग दिया ।
डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट

