फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बच्ची के साथ अमानवीय हरकत, आरोपी जेलकर्मी पकड़ा गया

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नौ वर्षीय बच्ची के साथ अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी संजय कुमार सिंह (55), जो घाघीडीह जेल में कक्षपाल है, ने मासूम को बहला-फुसलाकर तीन मंजिला इमारत की छत पर ले जाकर गंदी हरकत

आरोपी के साथ जाती बच्ची।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नौ वर्षीय बच्ची के साथ अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी संजय कुमार सिंह (55), जो घाघीडीह जेल में कक्षपाल है, ने मासूम को बहला-फुसलाकर तीन मंजिला इमारत की छत पर ले जाकर गंदी हरकत की।

हंगामा करते लोग।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखकर परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। फुटेज में आरोपी बच्ची को दुकान के पास ले जाता नजर आया। गुस्साए परिजन व स्थानीय लोगो ने आरोपी के घर जाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस जीप पर पथराव कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को भीड़ से बचाकर थाने लाया और स्थिति नियंत्रित की।

पुलिस कार्रवाई, इलाके में तनाव

पिटाई के बाद थाना में आरोपी।

पीड़ित परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी संपर्क किया। सिटी एसपी और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच का आदेश दिया। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी जेलकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।

घटना के बाद से इलाके में गहरा आक्रोश है और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram