फॉण्ट कनवर्टर NEW

तन्मय सरकार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीट की तैयारी में जुटी एनसीपी टीम

Jamshedpur News: झारखंड में आगामी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र को मज़बूत बनाने के लिए तन्मय सरकार को क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: झारखंड में आगामी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र को मज़बूत बनाने के लिए तन्मय सरकार को क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और तीन राज्यों के प्रभारी डॉ. पवन पांडेय ने तन्मय सरकार को मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा, “नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, जिससे स्थानीय जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलेगा।” डॉ. पांडेय ने कहा कि केंद्र से मिलने वाले फंड के बेहतर उपयोग से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

संगठन मजबूत करने पर जोर

डॉ. पांडेय ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को तत्काल वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था का ध्यान रखते हुए योग्य उम्मीदवारों को आगे लाने की अपील की। तन्मय सरकार को इन कार्यों की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दौरान आयोजित कार्यक्रम में अनवर हुसैन, सौरव ओझा, तेजपाल सिंह टोनी, जितेंद्र मिश्रा और मोहम्मद रिजवान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram