फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में दो कारों में अचानक लगी आग, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur News: शहर के सोनारी और सिदगोड़ा थाना क्षेत्रों में बुधवार को दो खड़ी कारों में अचानक आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। बुधराम मोहल्ला में हनुमान मंदिर के समीप खड़ी कार में अचानक आग लगी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: शहर के सोनारी और सिदगोड़ा थाना क्षेत्रों में बुधवार को दो खड़ी कारों में अचानक आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। बुधराम मोहल्ला में हनुमान मंदिर के समीप खड़ी कार में अचानक आग लगी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग लगते ही कार में लगे गैस सिलेंडर भी फटने लगे। सूचना पर पुलिस व दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

मंगलवार देर रात सिदगोड़ा के न्यू बारीडीह इलाके में भी एक कार में इसी तरह अचानक आग लग गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पुलिस कर रही कारणों की जांच

दोनों घटनाओं की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। घटनाओं के बाद दोनों इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram