Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जनावल में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल — तीन की हालत गंभीर
#Trending

जनावल में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल — तीन की हालत गंभीर

By Shiwam KeshriOctober 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

डॉक्टरों की लापरवाही उजागर, सीएचसी चैनपुर CHO के भरोसे चल रहा है अस्पताल

चैनपुर मुख्यालय क्षेत्र के जनावल पंचायत में रविवार को घोरहटी और नवाटोली के बीच तीखे मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरविंद बड़ा की बाइक पर तीन लोग सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर चैनपुर निवासी नीरज लकड़ा और संजय कुमार बैठे थे। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट का उपयोग नहीं किया था। तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति ने व्यवस्था की पोल खोल दी। बताया गया कि सीएचसी चैनपुर में किसी भी समय मरीज पहुंचें, डॉक्टर अक्सर मौजूद नहीं रहते।
हर दिन जैसे ही तीन बजते हैं, डॉक्टर गुमला के लिए बस पकड़कर चले जाते हैं। ऐसे में पूरा भार सिर्फ सीएचओ और नर्सिंग स्टाफ के कंधों पर रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति (इमरजेंसी) में भी डॉक्टर अस्पताल में नहीं रहते, जिसके कारण गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद मजबूरन सदर अस्पताल गुमला रेफर करना पड़ता है। यही स्थिति रविवार को भी रही — तीन गंभीर घायलों नीरज लकड़ा (22), अरविंद बड़ा (25) और संजय कुमार (22) को डॉक्टर की अनुपस्थिति में गुमला भेजा गया इधर, परिजनों ने बताया कि 108 एंबुलेंस के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, पर वाहन उपलब्ध नहीं हुआ। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस से ही तीनों घायलों को गुमला रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई और घटना की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सीएचसी चैनपुर में स्थायी डॉक्टरों की तैनाती की जाए, ताकि आपात स्थिति में ग्रामीणों की जान बचाई जा सके

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.