फॉण्ट कनवर्टर NEW

12 साल से फरार 376 का स्थायी वारंटी संजय खलखो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चैनपुर थाना ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी का नाम संजय खलखो है, जो बलात्कार, छेड़छाड़ और अन्य संगीन मामलों में आरोपी था।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर थाना ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी का नाम संजय खलखो है, जो बलात्कार, छेड़छाड़ और अन्य संगीन मामलों में आरोपी था।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संजय खलखो, उम्र लगभग 38 वर्ष, पिता- स्वर्गीय मार्टिन खलखो, ग्राम- कोन्केल, थाना- चैनपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ चैनपुर थाना में कांड संख्या-05/13, दिनांक-03/04/13 को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 354(B) और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला जीआर-301/13 के रूप में न्यायालय में लंबित था।आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 12 सालों से लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।चैनपुर थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज, दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को, संजय खलखो को उसके गाँव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय, गुमला के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी को गुमला पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram