अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Khunti : जल संसाधन विभाग की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सातवीं लघु सिंचाई गणना, द्वितीय जल निकाय गणना और प्रथम स्प्रिंग गणना के सफल संचालन के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई श्रीकेश शिंकू, सहायक अभियंता रूपांकन डिवीजन रांची राजकुमार नोनिया सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया।
कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जनसेवक, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्हें बताया गया कि ग्राम स्तर पर सर्वेक्षण कर लघु सिंचाई, जल निकाय और स्प्रिंग से संबंधित डेटा का संकलन किस प्रकार किया जाएगा। साथ ही मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, फोटोग्राफ अपलोड और अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि जल संसाधन प्रबंधन और उपयोग क्षमता को बढ़ाने के लिए सटीक एवं विश्वसनीय डेटा का संकलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गणनाकारों से सावधानीपूर्वक सर्वेक्षण कर गुणवत्तापूर्ण डेटा सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि भविष्य की योजनाओं और नीतियों में इन आंकड़ों का प्रभावी उपयोग हो सके। कार्यशाला में विभागीय पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

